जनगणना में ओबीसी का कॉलम अवश्य होना चाहिए : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी

जनगणना में ओबीसी का कॉलम अवश्य होना चाहिए : सांसद सतपाल ब्रह्मचारी

Published On

सोनीपत, सच कहूं। जातीय जनगणना की मांग को लेकर शुरू किए गए कांग्रेस द्वारा ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का कॉलम अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व समस्त कांग्रेस नेताओं ने आवाज उठाई थी तो भाजपा सरकार के साथ तय हो गया था कि जनगणना जाति के आधार पर होगी। इसके विपरीत अब जातिगत जनगणना को दरकिनार किया जा रहा है। इसलिए अब कांग्रेस द्वारा ओबीसी हक हुुंकार अभियान चलाया जा रहा है।    

विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार जातिगत जनगणना करवाने की अपेक्षा भ्रामकता पैदा कर रही है । सामाजिक न्याय व समान भागीदारी के लिए 100 दिवसीय ओबीसी हक हुंकार अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत जनगणना में स्पष्ट ओबीसी श्रेणी, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड, राज्यवार मानकीकृत जाति मास्टर लिस्ट व ड्रॉप डाउन मेन्यू का प्रावधान करने की मांग उठाई जा रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे व बड़े-बड़े वादे करके पिछड़े वर्गों के वोट तो हथिया लिए लेकिन जब उन्हें पूरा करने का समय आया तो सरकार सुध लेने के लिए भी तैयार नहीं है।

इस दौरान  कांग्रेस कमेटी सोनीपत के शहरी प्रधान कमल दीवान, ग्रामीण प्रधान संजीव कुमार दहिया ,पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया, जयभगवान अंतिल ,सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र, संदीप, सुरेंद्र बैरागी, भलेराम जांगड़ा, जितेंद्र जांगड़ा, देवेंद्र, जयवीर, कलावती पांचाल, कुलदीप देशवाल, प्रदीप गौतम, बिजेदर मलिक, आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts