शिक्षा और रोजगार
आईएमएस में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत
हर सफर की शुरुआत मन से करें: डॉ अनिल अहलावत
गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Ghaziabad News: नेशनल हाइवे -09 स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘प्रारंभ 2के 26-जहाँ हर सफ़र की शुरुआत होती है’ का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्टेज और प्लेग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बीटेक, एमटेक, एमसीए और एमबीए के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। लक्ष्य के साथ मेहनत से हर मुकाम को पाया जा सकता है: अहलावत कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिल अहलावत ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि हर सफर की शुरुआत मन से करें,पढ़ाई हो या खेल मेहनत करने के जरूरत है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के साथ मेहनत से हर मुकाम को पाया जा सकता है। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ राउंड-1 और राउंड-2 में विद्यार्थियों को प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संवाद कौशल और मंचीय प्रस्तुति का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। चयनित विद्यार्थियों ने अगले चरण में गायन, वॉयस एक्ट, नृत्य और तलवारबाजी समेत विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर यूजी और पीजी वर्ग में मिस्टर फ्रेशर- मिस फ्रेशर, मिस्टर टैलेंट- मिस टैलेंट, मिस्टर शोस्टॉपर- मिस शोस्टॉपर तथा मिस्टर पर्सनैलिटी- मिस पर्सनैलिटी के खिताब प्रदान किए गए।कार्यक्रम का समापन अवार्ड सेरेमनी, डीजे नाइट और डिनर के साथ हुआ। आयोजन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की शुरुआत को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कल्चर कोऑर्डिनेटर प्रो. डॉ. कविता सक्सेना और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज परिवार ने निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिल अहलावत के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।