शिक्षा और रोजगार
Sri Ganganagar Election Result: श्रीगंगानगर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, ये बने सभापति
अजय दावड़ा लक्की ने 33 वोट लेकर जीता सभापति चुनाव
Sri Ganganagar Election Result: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। नगर परिषद श्रीगंगानगर पर भाजपा काबिज हो गई है। भाजपा के अजय दावड़ा लक्की ने कांग्रेस समर्पित भाजपा के बागी संजय मूंदड़ा को एक मत के अंतराल से हराया। अजय लक्की दाबड़ा को 33 संजय मूंदड़ा को 32 मत मिले। मतदान को लेकर नगर परिषद के चारों ओर पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। सीओ सिटी विष्णु खत्री के नेतृत्व में पुलिस बल पूरा मुस्तैद रहा।
इससे पूर्व आज सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही अजय लकी दावड़ा व संजय मूंदड़ा कुछ पार्षदों के साथ मतदान करने पहुंचे। पहले संजय मूंदड़ा व कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने मतदान किया। इसके साथ ही भाजपा के खेमे में ठहरे पार्षद बस के द्वारा नगर परिषद में मतदान के लिए पहुंचे। भाजपा पार्षदों ने महेश पेड़ीवाल, मधूसूधन बिहानी के नेतृत्व में मतदान करने पहुंचे।
कांग्रेस समर्थित पार्षद सांसद कुलदीप इंदौरा व अंकुर मिगलानी के नेतृत्व में मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान करने के बाद सभी को वर्षों में साधनों के द्वारा फिर से बड़ा बंदी में ले जाया गया। मतदान की गिनती शुरू होने के साथ ही लकी दावड़ा की जीत के चर्चे होने लगे। लकी दावड़ा ने मुख्य गेट तक आकर अपनी जीत की जानकारी समर्थकों को दी। इसके बाद समर्थक खुशी से नाच उठे। रंग गुलाल खेला गया व पटाखे चलाए गए।