मोटरसाइकिल के वाइजर में छिपाकर रखी थी हेरोइन, दो आरोपी काबू

मोटरसाइकिल के वाइजर में छिपाकर रखी थी हेरोइन, दो आरोपी काबू

Published On

रतिया (सच कहूँ न्यूज)। Ratia News: थाना शहर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.12 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इकबाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 9, रतिया और गगनदीप निवासी ढाणी खोखर, रत्ताखेड़ा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान पुरानी गौशाला के मुख्य गेट के पास पहुंची थी।

सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान मोटरसाइकिल के वाइजर में कपड़े के नीचे पारदर्शी मोमी पाउच में छिपाकर रखी 4.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।

 

About The Author

Related Posts