लगातार मेहनत से ही मिलती है सफलता - विधायक पवन

लगातार मेहनत से ही मिलती है सफलता - विधायक पवन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: ककरोई गांव के सरकारी स्कूल में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में मेहनत जब तक करनी चाहिए जब तक उसे सफलता प्राप्त नहीं हो जाती। क्योंकि व्यक्ति का जीवन हमेशा संघर्षों से भरा हुआ है। व्यक्ति एक लक्ष्य निर्धारित करके जब किसी कार्य को करने के लिए मेहनत करता है तो वह लक्ष्य जरूर साधने में कामयाब होता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  लगातार 25 साल से  देश की सेवा में लगे हुए हैं।

15 साल गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर रहे और वर्तमान में 13 साल से लगातार प्रधानमंत्री के पद पर है। उन्होंने अपने जीवन में केवल एक दिन वह भी  केवल 2 घंटे की छुट्टी देशवासियों से ली थी। वह भी जब प्रधानमंत्री जी की माता का देहांत हो गया था । उनके अंतिम संस्कार के लिए वह निवास स्थान पर गए थे।  ऐसा देश में कोई व्यक्ति नहीं जो बिना छुट्टी लिए आज तक किसी ने भी काम किया हो। ऐसा केवल एक ही व्यक्ति है वह है नरेंद्र मोदी। उन्होने कहा कि अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार आज व्यक्ति में होने अति आवश्यक है।

क्योंकि इनके बिना व्यक्ति का जीवन संभव है। इस मौके पर सरपंच कर्मवीर, पूर्व सरपंच सोमवीर, रामफल, जगदीश, सोनू, रमेश, जयकंवार, रणबीर ,श्री कृष्णा दहिया, जसवीर, अंकित अमित सागर आदि मौजूद रहे। दूसरी और खरखौदा के सामान्य अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण को बचाने का संदेश देने के लिए पेड लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा विधायक पवन ने शहर के अंबेडकर पार्क में शिवम मशीन से घास की कटाई व साफ - सफाई करवाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

 

About The Author

Related Posts