Rajpura Reservation List: राजपुरा पंचायत समिति चुनाव के लिए 19 वार्डों का आरक्षण तय, जानिए पूरी सूची

राजपुरा में एससी के 4, ओबीसी के 3 वार्ड आरक्षित , 6 वार्ड सामान्य महिला और 6 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, 19 वार्डों का आरक्षण तय

Published On

Rajpura Reservation List: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति राजपुरा (8 बीएचडी) के 19 वार्डों के आरक्षण का निर्धारण बुधवार को किया गया। आरक्षण के अनुसार पंचायत समिति के 4 वार्ड अनुसूचित जाति, 3 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 12 वार्ड अनारक्षित वर्ग के लिए रखे गए हैं। इनमें 6 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

वार्डवार आरक्षण की बात करें तो वार्ड 1 अनुसूचित जाति, वार्ड 2 अनारक्षित (महिला), वार्ड 3 अनारक्षित, वार्ड 4 अनारक्षित (महिला), वार्ड 5 अनारक्षित, वार्ड 6 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 7 ओबीसी, वार्ड 8 अनारक्षित, वार्ड 9 अनुसूचित जाति, वार्ड 10 अनारक्षित (महिला), वार्ड 11 अनारक्षित, वार्ड 12 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड 13 ओबीसी, वार्ड 14 अनारक्षित, वार्ड 15 अनारक्षित (महिला), वार्ड 16 अनारक्षित, वार्ड 17 अनारक्षित (महिला), वार्ड 18 अनारक्षित (महिला) और वार्ड 19 ओबीसी (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

About The Author

Related Posts