कैबिनेट मंत्री ने 5,600 विद्यार्थियों को सौंपे स्कूल बैग, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित 

यह पहल कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी का हिस्सा है: अमन अरोड़ा

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला, सच कहूँ/कर्म थिंद। Sunam News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शहीद ऊधम सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस (सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, लड़के), सुनाम में आयोजित विद्यार्थी सम्मान समारोह के दौरान विधानसभा हलका सुनाम के सरकारी हाई, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 5,600 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाले मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। अरोड़ा ने कहा कि यह पहल उनके परिवार की ओर से समाज कल्याण के लिए निभाई जा रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है और इसे किसी राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मदद करना और उनकी शैक्षणिक यात्रा को आसान बनाना हमारी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्कूल बैग वितरण अभियान की शुरूआत 11 अगस्त को उनकी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर लोंगोवाल से की गई थी। अभियान के पहले चरण के तहत सरकारी हाई, मिडिल और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाली करीब 5,800 से 6,000 छात्राओं को स्कूल बैग दिए गए थे। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब करीब 5,600 विद्यार्थियों को भी इसके दायरे में शामिल किया गया है। इस पहल के विस्तार का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि सुनाम विधानसभा हलके के सरकारी स्कूलों में करीब 20,000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देने का मुख्य उद्देश्य सीमित आर्थिक संसाधनों वाले परिवारों के बच्चों की सहायता करना है। आमतौर पर निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावक ऐसी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में अपेक्षाकृत अधिक सक्षम होते हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts