शिक्षा और रोजगार
Hanumangarh Election News: जिला परिषद के 37 जोनों का आरक्षण तय, 11 एससी और 7 ओबीसी के खाते में
19 जोन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, इनमें 10 सामान्य महिला, साफ हुई आरक्षण की तस्वीर
Hanumangarh Election News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर हनुमानगढ़ जिला परिषद के 37 जोनों के आरक्षण की तस्वीर बुधवार को साफ हो गई। भू-अभिलेखागार में सम्पन्न हुई आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के बाद जिला परिषद चुनाव को लेकर संभावित दावेदारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।
37 जोनों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा सामान्य वर्ग के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। कुल 37 जोनों में 11 जोन अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 6 अनुसूचित जाति और 5 अनुसूचित जाति महिला सीटें शामिल हैं। वहीं 19 जोन सामान्य वर्ग के लिए हैं, जिनमें 9 सामान्य और 10 सामान्य महिला सीटें हैं। इसके अलावा 7 जोन ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 4 ओबीसी और 3 ओबीसी महिला सीटें शामिल हैं।
जोनवार आरक्षण के अनुसार जोन 1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 3 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जाति महिला, 5 ओबीसी, 6 अनारक्षित, 7 ओबीसी, 8 अनारक्षित, 9 ओबीसी महिला, 10 ओबीसी, 11 अनारक्षित महिला, 12 अनारक्षित, 13 अनारक्षित महिला, 14 अनारक्षित और 15 अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह जोन 16 अनारक्षित महिला, 17 अनारक्षित, 18 अनारक्षित महिला, 19 ओबीसी महिला, 20 ओबीसी महिला, 21 अनारक्षित, 22 अनुसूचित जाति महिला, 23 ओबीसी, 24 अनारक्षित महिला, 25 अनुसूचित जाति, 26 अनुसूचित जाति, 27 अनारक्षित महिला, 28 अनारक्षित, 29 अनुसूचित जाति और 30 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
जोन 31 अनुसूचित जाति महिला, 32 अनारक्षित महिला, 33 अनारक्षित महिला, 34 अनारक्षित, 35 अनुसूचित जाति, 36 अनारक्षित महिला और 37 अनुसूचित जाति महिला के लिए निर्धारित किया गया है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही अब विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की नजरें संबंधित जोनों पर टिक गई हैं। आरक्षित सीटों पर संबंधित वर्ग के दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही अनारक्षित जोनों में भी संभावित प्रत्याशी चुनावी तैयारियों में जुट सकते हैं।