भाजपा ने महापौर पद के लिए सुनील कोठारी को बनाया प्रत्याशी, भरा नामांकन

भाजपा ने महापौर पद के लिए सुनील कोठारी को बनाया प्रत्याशी, भरा नामांकन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से जयपुर नगर निगम महापौर पद के लिए वार्ड संख्या 112 से पार्षद सुनील कोठारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। सुनील कोठारी ने शनिवार को महापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील कोठरी ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन किए। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सुनील कोठारी के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी की भावनाओं और संगठनात्मक विचार-विमर्श को ध्यान में रखते हुए जयपुर महापौर पद के लिए सुनील कोठारी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है।

बगडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की भावना के अनुरूप सामूहिक निर्णयों के आधार पर कार्य करती है। सुनील कोठारी के नामांकन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में जोधपुर महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से प्रसन्न चंद मेहता ने आवेदन किया है। कोठारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है और पूर्व में संगठन में उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर बतौर कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है। नामांकन के दौरान भाजपा सांसद मंजू शर्मा, विधायक ​कालीचरण सराफ, बाल मुकुंदाचार्य, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, पार्षद और पूर्व उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Related Posts