‘इन्सां’ ने रास्ते में मिली नकदी और जे-फार्म लौटाकर दिखाई ईमानदारी

डेरा श्रद्धालु ने पेश की ईमानदारी की एक और मिसाल

Published On

धनौला, (सच कहूँ/लाली धनौला)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु ने ईमानदारी की एक और मिसाल पेश की है। इसके तहत एक डेरा श्रद्धालु ने रास्ते में मिली नकदी और जे-फार्म उसके असली मालिक को लौटाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव बदरा निवासी लवप्रीत सिंह के करीब 3 हजार रुपये नकद और 1,64,000 रुपये के जे-फार्म साहोके रोड-असपाल कलां में सुनाम से जीरी बेचकर लौटते समय गुम हो गए थे। गुम हुए सामान में नकदी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल थे, जिस कारण लवप्रीत सिंह काफी चिंतित थे। उक्त गुम हुई नकदी और फार्म गाँव असपाल कलां निवासी बूटा सिंह इन्सां को मिल गए।

उन्होंने बताया कि सामान मिलने के बाद उन्होंने गांव बदरा से पता करवाकर गुम हुए सामान के असली मालिक तक पहुंच बनाई और उक्त सामान लवप्रीत सिंह को वापस कर दिया। गुम हुआ सामान वापिस मिलने पर लवप्रीत सिंह ने पूज्य गुरु जी व बूटा सिंह इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस अवसर पर गांव असपाल कलां के प्रेमी सेवक राकेश कुमार इन्सां बबली और मुनीश कुमार इन्सां उपस्थित थे।

About The Author

Related Posts