इंग्लैंड के सेवादारों ने दूसरे दिन भी लंदन में चलाया सफाई अभियान

‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के तहत लंदन में चला अभियान ,31 सेवादार और 7 बच्चों ने मिलकर बदली ईस्ट लंदन की तस्वीर

Published On

London Cleanliness Drive: लंदन, (सच कहूँ न्यूज)। इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत ने पावन एमएसजी महा परोपकार माह की खुशी में मानवता भलाई कार्य ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ के तहत अपनी, बार्किंग, ईस्ट लंदन में सफाई अभियान चलाया और 102 बड़े बैग कचरा एकत्रित किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस सफाई अभियान में 31 सेवादारों और 7 बच्चों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में योगदान दिया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर जिम्मेवार सेवादारों ने कहा कि साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के कार्यों में बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लंदन की साध-संगत द्वारा दो दिनों में दो टीमें बनाकर यह सफाई अभियान चलाए गए।  Welfare Works 

Cleanliness Drive

About The Author

Related Posts