Haryana Lado Lakshmi Scheme: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के फॉर्म शुरू, 1.80 लाख से कम आय वाली महिलाएं रखें ये डॉक्यूमेंट तैयार; उम्र वेरिफिकेशन भी जरूरी
हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खबर! लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म शुरू, उम्र वेरिफिकेशन के लिए ये कागज जरूरी
Haryana Lado Lakshmi Scheme: प्रताप नगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन शुरू हो गए हैं. जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वे पात्रता शर्तों के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने से पहले महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे.
फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज | Haryana Lado Lakshmi Scheme
लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन भरने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए—
- हरियाणा का डोमिसाइल/रेजिडेंट प्रमाण पत्र
- महिला के नाम की बैंक पासबुक/बैंक कॉपी
- परिवार पहचान पत्र (Family ID) में परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- आवेदक के माता-पिता और सास-ससुर के आधार कार्ड
- यदि माता-पिता या सास-ससुर में से किसी की मृत्यु हो चुकी है तो उनकी मृत्यु तिथि की जानकारी
- घर में किसी भी सदस्य के नाम का बिजली बिल
- Family ID में परिवार की आय 1.80 लाख रुपये से कम दर्ज होना
- OTP प्राप्त करने वाला मोबाइल फोन
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना
उम्र वेरिफिकेशन के लिए इनमें से एक दस्तावेज जरूरी
योजना के आवेदन के दौरान महिला की उम्र का सत्यापन भी किया जाएगा. इसके लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा—
- 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
- SLC
- वोटर कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
उम्र सत्यापन के लिए इनमें से कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध होना जरूरी बताया गया है. उम्र से संबंधित दस्तावेज नहीं होने पर आवेदन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है.
डोमिसाइल नहीं है तो क्या करें?
जिन महिलाओं का अभी तक हरियाणा डोमिसाइल प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड और Family ID उपलब्ध रखें. जरूरत के अनुसार इन दस्तावेजों को आवेदन केंद्र पर ले जाया जा सकता है.
आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि और अन्य जरूरी जानकारी सही है या नहीं, यह जरूर जांच लें. योजना की पात्रता और दस्तावेजों से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल या अधिकृत केंद्र से पुष्टि करना उचित है.