Neeru Dhanda Trap Shooting: अब नीरू ढांडा ने भी रचा इतिहास, दिलाया देश को पांचवां गोल्ड

एशियन गेम्स में महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता गोल्ड मेडल

Published On

Neeru Dhanda Trap Shooting: नागोया (सच कहूँ/एजेंसी)। एशियन गेम्स 2026 में भारत को पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है। अपना पहला एशियन गेम्स खेल रही नीरू ढांडा ने इतिहास रचा है और महिलाओं की ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में 28 के एशियन रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता है। इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला ट्रैप शूटर हैं।  

नीरू ने क्वालीफिकेशन में 118 के स्कोर के साथ टॉप किया था। फाइनल में उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा, नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में पहली भारतीय मेडलिस्ट हैं।

नीरू फाइनल में टॉप फॉर्म में थीं। उनका पहला मिस उनके नौवें शॉट में हुआ, जिससे वह थोड़ी देर के लिए तीसरे नंबर पर आ गईं। लेकिन उन्होंने तीसरी और चौथी सीरीज में परफेक्ट हिट्स के साथ तेजी से वापसी की और 20 शॉट्स में 19 हिट्स के साथ टॉप पर पहुंच गईं। फिर उन्होंने पाचंवीं सीरीज में एक शॉट मिस करने के बावजूद अपनी गोल्ड मेडल पोजीशन बनाए रखी। फिर उन्होंने परफेक्ट फाइव हिट्स के साथ शानदार गोल्ड मेडल जीता। नीरू ने अपने पहले एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के रास्ते में 30 में से सिर्फ दो शॉट मिस किए। चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की निशानेबाज ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कॉन्टिनेंटल शोपीस के इस एडिशन में शूटिंग में यह भारत का दूसरा गोल्ड है। कुल मिलाकर, यह आइची-नागोया में भारत का पांचवां गोल्ड है। इससे पहले, नीरू ने आज आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ ट्रैप टीम शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय टीम ने तीन दिन चले 125-शॉट वाले क्वालीफिकेशन राउंड के बाद कुल 328 का स्कोर बनाया और सिल्वर के लिए कुवैत की चुनौती को पीछे छोड़ दिया।

About The Author

Related Posts