Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों हो जाओ सावधान, इन शहरों में भारी बारिश के आसार, शुरू होने वाली है ठंड

Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में मानसून की विदाई में देरी, आज 6 जिलों में बारिश के आसार; 30 सितंबर से मौसम रहेगा साफ

Published On

Haryana-Punjab Weather alert: हरियाणा और पंजाब में मानसून की पूरी तरह से विदाई अभी नहीं हुई है. सोमवार को हरियाणा के 11 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को भी प्रदेश के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं मानसून सीजन के दौरान हरियाणा में अब तक सामान्य से करीब 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य तौर पर 429.6 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 315.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. प्रदेश में पलवल को छोड़कर किसी भी जिले में सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है.

पंजाब के छह जिलों में आज बारिश के आसार | Haryana-Punjab Weather alert

पंजाब में सोमवार को हुई बारिश के बाद कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश के कारण कई इलाकों में अधिकतम तापमान पहले के मुकाबले नीचे आया है.

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार यानी 29 सितंबर को पंजाब के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों से जुड़े छह जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर शामिल हैं. कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

वहीं अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और फिरोजपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है.

30 सितंबर से मौसम होगा साफ

मंगलवार के बाद पंजाब में मौसम के फिर से साफ होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है. ऐसे में मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव का असर महसूस होने लगेगा.

About The Author

Related Posts