Fertilizers Shortage: सिरसा में खाद की किल्लत अभी भी जारी, किसानों का जोरदार हंगामा

विधायक ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान

Published On

Fertilizers Shortage: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। कालांवाली में सोमवार को खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान खाद लेने कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्यालय पर ताला लगा होने और संबंधित अधिकारी के मौके पर नहीं मिलने से किसानों का रोष बढ़ गया।

किसानों ने कहा कि वे पहले से खाद की कमी से परेशान हैं और घंटों इंतजार के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा। मामले की सूचना मिलने पर विधायक शीशपाल केहरवाला मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी से फोन पर बात कर उन्हें मौके पर बुलाया।

इसके बाद किसानों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें प्रति किसान तीन बैग खाद देने पर सहमति बनी। इसके बाद किसानों को खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई और विवाद शांत हुआ। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की जरूरत के अनुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।

About The Author

Related Posts