एसडीएस कॉलेज मे ध्यान शिविर का आयोजन
एसडीएस कॉलेज मे ध्यान शिविर का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तराना नेगी ने की। जबकि एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मधु लता और जगबीर व तंबाकू निषेध समिति के द्वारा नशा मुक्त भारत के तहत संचालन डॉ बीना के मार्गदर्शन में हुआ। इस वर्ष एनएसएस दिवस को 'सेवा संकल्प' के रूप में मनाते हुए विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक कल्याण के लिए
एक विशेष मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया और तंबाकू निषेध पर पोस्टर बनवाए गए इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनीता उपस्थित रहीं, जो लंबे समय से धर्म और अध्यात्म से जुड़ी हुई हैं। डॉ. अनीता ने विद्यार्थियों को ध्यान का महत्व समझाते हुए मंत्र उच्चारण और पावर मंत्र उच्चारण का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मंत्रों की सकारात्मक ध्वनि और आंतरिक ऊर्जा से एकाग्रता बढ़ती है, मानसिक तनाव दूर होता है और स्वयं को समाज सेवा के लिए ऊर्जावान बनाया जा सकता है।