Sirsa Namo Cricket League: नमो क्रिकेट लीग में पहुंचे तरुण भंडारी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

Published On

Sirsa Namo Cricket League: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जेसीडी विद्यापीठ में चल रही नमो क्रिकेट लीग में सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव एवं लीग के मुख्य संयोजक तरुण भंडारी पहुंचे। लीग के सरसा संयोजक सुनील बामनिया व खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखना है। खेल अनुशासन, स्वास्थ्य और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सुनील बामनिया ने बताया कि 23 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में 184 टीमें 188 मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts