शिक्षा और रोजगार
HPSC Recruitment 2026: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
HPSC Recruitment 2026: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 28 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट, हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचपीएससी ने यह भर्ती एडवर्टाइजमेंट नंबर 25/2026 के तहत निकाली है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एचपीएससी की वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले यूआरएल के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार एडवर्टाइजमेंट नंबर 25/2026 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।
45 पदों पर होगी नियुक्ति
एचपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 45 फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। इनमें 22 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं। वहीं, DSC और OSC के लिए 5-5 पद, BC-A के लिए 5 पद, BC-B के लिए 3 पद और EWS के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बैचलर, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए। पात्र विषयों में फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, फूड बायोटेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, फिशरीज, फूड न्यूट्रिशन और हॉर्टिकल्चर से संबंधित विषय शामिल हैं।
इसके अलावा वेटरनरी साइंस, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री और मेडिसिन से संबंधित डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।
18 से 42 साल तक उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 अक्टूबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 28 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 19 अक्टूबर 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 19 अक्टूबर 2026
- पद: फूड सेफ्टी ऑफिसर
- कुल पद: 45
- एडवर्टाइजमेंट नंबर: 25/2026
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एचपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।