शिक्षा और रोजगार
डेढ़ करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ के साथ गाड़ी सवार दो तस्कर गिरफ्तार
उडीसा से खरीद कर लाए थे 280 किलो गांजा, सीआईए की टीम ने किया काबू
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: अपराध जांच शाखा वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सांपला के पास भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गाड़ी सवार दो युवको को काबू किया। बताया जा रहा है कि आरोपी उडीसा से नशे की खेप लेकर आए थे, जिसकी मार्केट वेल्यू डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अपराध जांच शाखा वन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि स्कार्पियों में सवार दो युवक भारी मात्रा में नशे की खेप लेकर सांपला क्षेत्र में आने वाले है। सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने सांपला फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इसी दौरान टीम ने स्कार्पियों गाड़ी सवार दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर युवको की पहचान संदीप निवासी गांव मालवी जिला जींद व रोहित निवासी सिंहपुरा के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर 280 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी मार्केट में कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों व गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आरोपी उड़ीसा से नशे की खेप लेकर आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह नशीले पदार्थ की खेप आरोपियों द्वारा कहां पर सप्लाई करनी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।