Bulldozer Action: कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस के अनुसार, पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा में गैंगस्टर द्वारा किए गए अवैध निर्माण की पहचान की गई। इसके बाद अपराध शाखा मानेसर ने संबंधित विभागों के समन्वय से भारी मशीनरी की सहायता से अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर जमीन को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया। गैंगस्टर कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रूपा पर हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत छह दर्जन से भी अधिक संगीन मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लगभग 150 वर्ग गज में मकान का निर्माण किया था। इस मकान से वह अवैध रूप से किराया वसूल रहा था और इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जाता था।

पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी गई। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता से जारी रहेंगे।

 

About The Author

Related Posts