शिक्षा और रोजगार
नाबालिग से दुराचार तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के दो आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म तथा वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विगत 21 सितंबर को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया था, जिसमें उसने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा मोबाइल से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। एसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था।
इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला सम्बन्धी अपराध में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान ने घटना में वांछित आरोपी शोयब व आशू उर्फ आसिफ निवासीगण ग्राम पठेड को कैराना-इस्सापुर खुरगान मार्ग पर स्थित काठा नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान करके जेल भेज दिया है।