पालिका की दुकानों की बोली निष्पक्ष कराने की मांग, तहसीलदार को सौंपा पत्र

पालिका की दुकानों की बोली निष्पक्ष कराने की मांग, तहसीलदार को सौंपा पत्र

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद की 23 दुकानों को किराये पर देने हेतु बुधवार को प्रस्तावित बोली प्रक्रिया को निर्धारित समय पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की मांग की गई है। मंगलवार को कस्बे के कई लोग तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने तहसीलदार कैराना अर्जुन सिंह चौहान को एक पत्र सौंपा। बताया कि नगरपालिका परिषद की ओर से बुधवार को 23 दुकानों को किराये पर देने हेतु बोली का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिसमें कुछ लोग बोली कार्यक्रम को स्थगित कराने का प्रयास कर रहे हैं। पत्र में प्रशासन से निर्धारित तिथि एवं समय पर उच्चाधिकारी की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ बोली की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की गई है। ताकि बोली प्रक्रिया निष्पक्ष रहे और नियमानुसार पात्र बोलीदाता को दुकान आवंटित हो सके। इस दौरान नौशाद कुरैशी, पूर्व सभासद राशिद अली, सलीम, इंतजार, मोहसीन, इकराम व इमरान आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts