भूमि विवाद का फैसला पक्ष में कराने के नाम पर रुपये ऐंठने व रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद का फैसला पक्ष में कराने के नाम पर रुपये ऐंठने व रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन भूमि सम्बन्धी विवाद का फैसला पक्ष में कराने, रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांधला कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी कासिम राणा ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया था। बताया था कि उसका कृषि भूमि सम्बन्धी एक मामला एसडीएम कैराना के न्यायालय में विचाराधीन है। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कैराना कचहरी में गांव भूरा निवासी महताब उर्फ मेहता से हुई थी।

आरोप है कि उक्त महताब उर्फ मेहता ने उच्चाधिकारियों में अपनी पकड़ होने की बात कही और एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन कृषि भूमि का फैसला उसके पक्ष में कराने की बात कहकर 1.05 लाख रुपये ले लिये। इसके बाद, आरोपी ने डरा-धमकाकर उससे 08.45 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने रुपये वापिस मांगने पर जान से मारने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कराकर विधिवत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कार्यों में लिप्त

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल में रंगदारी वसूलने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी महताब उर्फ मेहता को नगर के बाईपास पर स्थित भूरा अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

Related Posts