अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी के 6 नेटवर्क ध्वस्त, आठ गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी के 6 नेटवर्क ध्वस्त, आठ गिरफ्तार

Published On

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले छह नेटवर्क का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 अवैध पिस्तौल और 23 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियार आगे आपूर्ति करने तथा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए मंगवाते थे।

पुलिस ने हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य सहयोगियों के साथ भी आरोपियों के संबंधों का पता लगाया है। यादव ने कहा कि इस संबंध में थाना छेहर्टा, गेट हकीमां, सुल्तानविंड और डी-डिवीजन में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने तथा अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Related Posts