डूबते जहाज में कोई सवार नहीं होना चाहता: अनिल विज

डूबते जहाज में कोई सवार नहीं होना चाहता: अनिल विज

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। Ambala News: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की आहट से विपक्ष में बेचैनी है। यह प्रतिक्रिया उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जारी बयानबाजी और कांग्रेस नेताओं द्वारा सपा के साथ गठबंधन से इनकार किए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में दी। अनिल विज ने कहा कि जनता ने विपक्षी दलों के वजूद को नकार दिया है और चाहे वे अकेले चुनाव लड़ें या गठबंधन में, उनका खात्मा तय है।

अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे पर किए गए ट्वीट के जवाब में विज ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को तकलीफ इस बात की है कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने जा रही है और वहां नशे के खिलाफ अभियान शुरू हो चुका है। भाजपा की यात्रा के चलते नशे के किंगपिन से जुड़े राजनेताओं की चिंता बढ़ रही है, इसी डर से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। अनिल विज ने जवाब दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की नीतियों पर पूरा जोर दिया जा रहा है, हरियाणा में एमएसपी पर फसलें खरीदी जा रही हैं और किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जो पहले किसी सरकार ने नहीं की।

About The Author

Related Posts