Namo Cricket League: सीएम के राजनीतिक सचिव भंडारी ने नारायणगढ़ में खिलाड़ियों संग खेला नशे के खिलाफ सुपर ओवर

 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाग ले रही 85 क्रिकेट टीमें, हजारों खिलाड़ी ले चुके भाग 

Published On

नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Namo Cricket League 2026: नारायणगढ़ के ब्ल्यू बैल्स स्कूल स्थित श्रीमति एसडी मैहता स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जारी नमो क्रिकेट लीग-2026 में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और खुद बल्ला थामकर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर गए। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 19 सितंबर से चल रही इस लीग में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद उन्हें नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता भी मौजूद रहे।

ब्ल्यू बैल्स स्कूल के प्रिंसिपल राजीव मेहता व गुलशन मेहता तथा आयोजन समिति के सदस्यों अंशुल वालिया, अक्षय कौशिक, हन्नी सैनी, इमरान, रमन वालिया, प्रिंस सिंह, एंथनी और संदीप सैनी ने पगड़ी व पुष्पगुच्छ भेंट कर तरुण भंडारी का स्वागत किया। तरुण भंडारी के अनुसार, क्रिकेट को हां, नशे को ना के संदेश के साथ शुरू हुई इस मुहिम का मकसद युवाओं को खेलों से जोड़ना है, और अब तक इस लीग में 50 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले चुके हैं। 

पंचकूला में खेलेगी विजेता टीमें: भंडारी 

आयोजन समिति सदस्य अक्षय कौशिक और अंशुल वालिया के मुताबिक, नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 85 क्रिकेट टीमें इसमें भाग ले रही हैं। तरुण भंडारी ने बताया कि विभिन्न जोन से विजेता रहीं 32 टीमें 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक पंचकूला में होने वाले अगले चरण में खेलेंगी, जहां विजेता टीम को 21 लाख, उपविजेता को 11 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख और चौथे स्थान की टीम को 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने का संकल्प लिया।

नशामुक्ति कार्यक्रम में विधायक शक्तिरानी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश 

पंचकूला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कालका और पंचकूला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कालका में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया, वहीं पंचकूला में वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अरुणा आसफ अली गवर्नमेंट कॉलेज, कालका में आयोजित नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं विधायक शक्तिरानी शर्मा ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को

Naraingarh News
Panchkula News: कार्यक्रम में उपस्थित विधायक शक्तिरानी शर्मा।

 

संबोधित करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति से केवल उसका स्वास्थ्य ही नहीं छीनता, बल्कि उसके आत्मविश्वास, क्षमता, रिश्तों और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे के विरुद्ध जागरूकता को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts