Sports News: 59वीं हरियाणा स्कूली हॉकी स्टेट गेम्स में हिसार का दबदबा

अंडर-14 में सरसा को मिला तीसरा स्थान, विजेता टीमों को ओलंपियन ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Published On

59th Haryana School Hockey State Games: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जीवन नगर स्थित एसपीएस हॉकी स्टेडियम में चल रही 59वीं लड़कियों की हरियाणा स्कूली स्टेट गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में हिसार की टीमों ने तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 में मेजबान सरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

अंडर-19 आयु वर्ग में हिसार प्रथम, कुरुक्षेत्र द्वितीय, सोनीपत तृतीय और रेवाड़ी चतुर्थ स्थान पर रही। वहीं अंडर-17 में हिसार प्रथम, सोनीपत द्वितीय, कुरुक्षेत्र तृतीय और फतेहाबाद चतुर्थ स्थान पर रही। अंडर-14 वर्ग में हिसार ने पहला, अंबाला ने दूसरा, सरसा ने तीसरा और पानीपत ने चौथा स्थान हासिल किया। इस मौके पर ओलंपियन दीदार सिंह, गुरचरण सिंह के अलावा हॉकी कन्वीनर इंद्रजीत सिंह, हीरा सिंह, सरदार सिंह, बुटा सिंह, बलविंद्र सिंह मुक्ता, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह जूनियर, हरपाल सिंह सहित अन्य खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद रहे।

विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार

समापन समारोह में ओलंपियन दीदार सिंह, गुरचरन सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) केवल कंबोज व सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 18 हजार रुपये, द्वितीय को 12 हजार और तृतीय स्थान वाली टीम को 9 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।खिलाड़ियों को मिला ओलंपियनों का मार्गदर्शन

जीवन नगर में तीन दिन चली प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए नामधारी मस्तानगढ़ डेरा की ओर से खाने-पीने और ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने भी व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान तीनों आयु वर्गों के खिलाड़ियों को जीवन नगर हॉकी स्टेडियम से देश के लिए खेलने वाले ओलंपियन दीदार सिंह और गुरचरन सिंह समेत अन्य हॉकी खिलाड़ियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। खिलाड़ियों ने उनके अनुभवों से खेल की बारीकियां सीखीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा ली।

About The Author

Related Posts