Haryana Sports News

Sports News: 59वीं हरियाणा स्कूली हॉकी स्टेट गेम्स में हिसार का दबदबा

जीवन नगर स्थित एसपीएस हॉकी स्टेडियम में चल रही 59वीं लड़कियों की हरियाणा स्कूली स्टेट गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में हिसार की टीमों ने तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-14 में मेजबान सरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
देश  हरियाणा  खेल  राज्य  शिक्षा और रोजगार  न्यूज़ ब्रीफ