UPI Charge News: पेट्रोल-पंपों पर यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए चार्ज का विरोध

₹2,000 से ज्यादा के लेनदेन पर MDR का फैसला वापस लेने की मांग

Published On

UPI Charge News: चंडीगढ़, (ब्यूरो)। केन्द्र सरकार की ओर से पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 5 रुपए मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एएचपीडीए हरियाणा के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेटर भेजा है, जिसमें चेतावनी दी है कि यदि पेट्रोल पंपों को इस नियम से राहत नहीं मिली, तो पूरे हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर कैशलेस (डिजिटल) पेमेंट की सुविधा बंद कर दी जाएगी। केवल नकद (कैश) भुगतान लेकर ही तेल दिया जाएगा। डीलर्स का कहना है कि वर्ष 2017 के बाद से तेल कंपनियों ने उनके कमीशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। पेट्रोल पंप का हर लीटर पर 2-3 रुपए की बचत, एमडीआर लगा और हर बड़े यूपीआई पेमेंट पर 5 रुपए कटने से उनका बचा-खुचा मुनाफा खत्म हो जाएगा। उन्हें अपनी जेब से पैसे भरने पड़ेंगे।

About The Author

Related Posts