प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों में खरखौदा की बदली तकदीर और तस्वीर- पवन
प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों में खरखौदा की बदली तकदीर और तस्वीर- पवन
खरखौदा (सच कहूँ/ हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रोहतक मार्ग पर स्थित भरत सिंह वाटिका में स्थानीय विधायक पवन खरखौदा के नेतृत्व में 108 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके अलावा एक साथ एक समय में 21 गांवो में भी हवन यज्ञ का आयोजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक पवन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों के कार्यकाल में खरखोदा की तकदीर तस्वीर बदलने का काम किया है जो काम 55 वर्षों में नहीं हुए थे वह कीर्तिमान 12 वर्षों में स्थापित कर इतिहास रचने का काम किया है । खरखौदा का नाम आज एशिया के नक्शे पर चमक रहा है। एशिया का सबसे बड़ा मारुति का प्लांट खरखौदा में लगाया गया है। जिसमें लाखों युवाओं को रोजगार मिला है।
उन्होंने कहा कि खरखौदा का कन्या कॉलेज 30 वर्षो से प्राइवेट अखाड़ा बना हुआ था। भाजपा की सरकार ने सरकारी कॉलेज का दर्जा प्राप्त होने पर नाम मात्र की फीस में आज हमारी बेटियां शिक्षा प्राप्त कर रही है। क्षेत्र में 12 वर्ष पहले एक भी हाईवे नहीं होता था। प्रधानमंत्री की नीतियों व दुरगामी सोच के परिणाम स्वरूप आज क्षेत्र चारों तरफ से हाईवो से घिरा हुआ है । केएमपी - केजीपी, जम्मू - कटरा नेशनल हाईवे , मेरठ - लोहारू नेशनल हाईवे, रेलवे कॉरिडोर जैसे अनेक हाईवे का जाल बिछाया गया। आने वाले समय में खरखौदा में एक इको पार्क बनाने व 10 हजार एकड़ में सैटेलाइट सिटी बसाने की भी योजना चल रही है। दूसरी और मटिंडू गांव में भाजपा के मंडल सचिव यशबीर सिंह के नेतृत्व में पीएम के जन्मदिन के अवसर पर 11 औषधीयो के पौधे लगाए गए। गांव में निर्माणाधीन अंबेडकर भवन पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।