हरियाणा स्टेट स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के अमन ने जीता कांस्य पदक
हरियाणा स्टेट स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के अमन ने जीता कांस्य पदक
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: जींद के किनाना में आयोजित हरियाणा स्टेट स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल, के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अमन ने कंपाउंड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं विद्यालय के खिलाड़ी हितेश एवं आयुष ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया एवं कोच रिंकू द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पदक विजेता अमन सहित हितेश एवं आयुष को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या दया दहिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के शिक्षा, खेल, अनुशासन, कौशल विकास एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, मेहनत और टीम भावना विकसित करते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।