मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

सोनीपत, सच कहूं।   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय बहुतकनीकी संस्थान,  में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें 50 विद्यार्थियों ने  भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल (मैकेनिकल), द्वितीय स्थान यशपाल एवं हिमांशी (मैकेनिकल) ने संयुक्त रूप से तथा तृतीय स्थान मुस्कान (एफएए) ने प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्य के माध्यम से भारत के विकास, युवा शक्ति, शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तुषार (कंप्यूटर) एवं अनुराधा (ऑटोमोबाइल) ने संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान गीता (केमिकल) तथा तृतीय स्थान पारस झा (कंप्यूटर) ने हासिल किया।

About The Author

Related Posts