पूर्व महापौर आशु वर्मा ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
रामलीला आयोजकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर से मिलेगी राहत, सिंगल विंडो व्यवस्था की मांग
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: पूर्व महापौर आशु वर्मा ने रामलीला आयोजकों की सुविधा को लेकर पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर आयोजन संबंधी अनुमतियों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग की है। पूर्व महापौर ने पत्र में बताया कि शहर की कई रामलीला समितियों के पदाधिकारी उनसे मिले। उन्होंने बताया कि रामलीला आयोजन के लिए थाना, ट्रैफिक, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों से अनुमति लेनी पड़ती है।
इसके लिए आयोजकों को अलग-अलग कार्यालयों और विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।आशु वर्मा ने पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया कि रामलीला आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक अनुमतियां क्षेत्रीय स्तर पर एक ही स्थान से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो व्यवस्था लागू होने से रामलीला समितियों को समय की बचत होगी और अनुमति प्रक्रिया भी सरल एवं सुगम हो सकेगी।