शिक्षा और रोजगार
बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी, दूसरे मामले में आरोपी गिरफ्तार
बंद मकान से लाखों के जेवर चोरी, दूसरे मामले में आरोपी गिरफ्तार
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए गेट का कुंडा काटकर कमरे में रखे संदूक से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एक अन्य चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और चोरी का सामान बरामद करते हुए चालान कर दिया। बलीपुरा निवासी खुर्शीदा पत्नी नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के यमुनानगर में ईंट भट्ठे पर काम करती हैं। काफी समय से उनका मकान बंद पड़ा हुआ था।
करीब दो माह बाद उनकी दो बेटियों की शादी होनी है। बेटियों की शादी में देने के लिए उन्होंने लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बनवाकर कमरे में रखे संदूक में सुरक्षित रखे थे। बताया गया कि देर रात अज्ञात चोर मकान के गेट का कुंडा काटकर अंदर घुसे और कमरे में रखे संदूक से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।