शिक्षा और रोजगार
Kairana Dhwaj Yatra: कैराना में निकली रामलीला महोत्सव की ध्वज यात्रा, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु
गौशाला भवन में पूजा-अर्चना के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देवी मंदिर पर चढ़ाया गया रामलीला का ध्वज
कैराना। (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Dhwaj Yatra: श्री रामलीला कमेटी की ओर से तीन अक्टूबर से आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को विधि-विधान से पूजन के बाद गौशाला भवन से रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
बाद में देवी मंदिर पर विधि-विधान के साथ ध्वज चढ़ाया गया। गौशाला भवन में पंडित वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ के सानिध्य में पंडित सम्मोहित शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद, श्रद्धालुओं और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ध्वज यात्रा रवाना हुई। बताया गया है कि आगामी 03 अक्टूबर को शिव बारात, 04 अक्टूबर को काल जुलूस, 09 अक्टूबर को श्रीराम बारात तथा 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। गौशाला भवन में प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों के द्वारा श्रीरामलीला का मंचन किया जाएगा। श्रीरामलीला ध्वज यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किलागेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहीं, नगरपालिका की ओर से यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई के साथ चूना आदि डलवाने की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप, सचिव आलोक गर्ग, कोषाध्यक्ष संजू वर्मा, अतुल कुमार गर्ग, सुशील कुमार सिंघल, सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, अमित सिंघल, पुनीत कुमार गोयल, मनोज कुमार मित्तल, अभिषेक गोयल, विजय नारायण, सागर गर्ग, अनुज प्रजापति, अनिल गोयल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व कमेटी के पदाधिकारियों ने अतुल कुमार गर्ग की माता, प्रभात गोयल के पिता, डॉ. सुशील बच्चस की धर्मपत्नी तथा शिव शर्मा के पिता के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की।
.jpg)