'मेरे सपनों का भारत' चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी और परी ने मारी बाजी

कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर के संविलियन विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को ​कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित कंपोजिट स्कूल में 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें कक्षा-05 से 08 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता तथा कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

​प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना तथा उनके सपनों के भारत की तस्वीर को कैनवास पर उकेरने का अवसर प्रदान करना था। छात्र-छात्राओं ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से एक विकसित, स्वच्छ और समृद्ध भारत की अपनी परिकल्पना को सुंदर चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया। ​कड़े मुकाबले के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिवानी ने प्रथम तथा परी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

​विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित की। साथ ही, सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों की मौलिक सोच और कलात्मक प्रतिभा को नई दिशा मिलती है। ​इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय, इदरीश, नितिन, सुबोध, प्रवीन, मीनाक्षी एवं सरिता उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts