शिक्षा और रोजगार
Blood Donation: हार्ट रोगी की जान बचाने के लिए दौड़ पड़े सेवादार
हार्ट रोगी की जान बचाने के लिए दौड़ पड़े सेवादार
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh News: इस घोर कलियुग में जहाँ भाई भाई का सगा नहीं होता, वहीं हनुमानगढ़ जिले के ग्राम मक्कासर के निवासी एवं एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र हनुमानगढ़ के सेवादार भाई बहनों ने गांव के ही 60 वर्षीय श्री राम को हार्ट अटैक आने पर तुरन्त तीन यूनिट खून देकर मानवता भलाई का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है l
ग्राम मक्कासर निवासी 60 वर्षीय श्री राम को हार्ट अटैक के चलते हनुमानगढ़ के हिसारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी l साथ ही तुरंत तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा l ऐसे में रोगी श्री राम के परिजनों के सामने खून इंतजाम करने की समस्या आ खड़ी हुईl परंतु मानवता भलाई के कार्य में दिन-रात लगे सेवादार भाई-बहन गांव के भाई मनवीर गिल, गौरव असीजा एवं बहिन गुरप्रीत कौर को जैसे ही सूचना मिली कि अपने ही गांव के श्री राम का ऑपरेशन होना है और तुरंत ब्लड की आवश्यकता हैl ऐसे में गांव के तीनों भाई बहन बिना समय कमाए सहारन ब्लड बैंक पहुंचे और तीनों ने रक्तदान कर मानवता भलाई के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाईl जैसे ही यह सूचना मरीज के परिजनों को मिली की रोगी के ऑपरेशन एवं उपचार के लिए गांव के ही भाई बहनों ने ब्लड की व्यवस्था कर दी हैl
ब्लड की व्यवस्था हो जाने पर रोगी के परिजन कहने लगे की मानो डेरा सच्चा सौदा से फरिश्ते आए हैं और उन्होंने हमारी बहुत बड़ी मदद की है जिसे हम कभी नहीं भूल सकतेl एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र हनुमानगढ़ के सेवादार मनवीर गिल, गौरव असीजा एवं बहन गुरप्रीत कौर ने बताया की डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह की इंसा की पावन प्रेरणा से आज रक्तदान कर किसी मरीज की जान बचाने से उनको अपार खुशी का एहसास हो रहा है l उनका कहना था की खुशी इस बात की भी है कि आज डेरा सच्चा सौदा की तीसरी पातशाही पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह की इंसा का पावन गुरु गद्दीनशीन दिवस भी है और ऐसे शुभ अवसर पर रक्तदान करने का अवसर प्राप्त हुआ हैl