SEARIC समिट में 550 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, भारत में TURF 2027 की मेजबानी करेगा RID 3080

SEARIC समिट में 550 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, भारत में TURF 2027 की मेजबानी करेगा RID 3080

Published On

श्रीलंका। SEARIC Summit: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3220, श्रीलंका की मेजबानी में बीती 13 सितम्बर को आयोजित *SEARIC Summit Sri Lanka* में दक्षिण एशिया के नौ देशों से 550 से अधिक आवासीय प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन को South East Asia Rotaract Information Centre (SEARIC) MDIO के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा समिट बताया गया है। 

युवा नेतृत्व और नवाचार पर संवाद

SEARIC MDIO के रोटरी वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष *PDRR Rtn. Rtr. Shubham Goyal* के नेतृत्व में हुए इस समिट में दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों से आए रोटरैक्टर्स ने विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती प्रौद्योगिकियों* के माध्यम से भविष्य के समुदायों और युवा नेतृत्व को आकार देने में नवाचार की भूमिका पर चर्चा की गई। 

इवेंट प्रतिनिधि ने सच कहूँ प्रतिनिधि को बताया कि समिट का उद्देश्य केवल औपचारिक सत्रों तक सीमित नहीं था, बल्कि विभिन्न देशों के रोटरैक्टर्स को एक-दूसरे से जुड़ने, अपने अनुभव साझा करने और दक्षिण एशिया की विविधता को समझने का अवसर देना भी था। विभिन्न डिस्ट्रिक्ट्स ने अपनी पहलों, उपलब्धियों और सामाजिक प्रभाव को प्रस्तुत किया, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं को मंच दिया। 

SEARIC Summit (2)

विशेष मुलाकातों ने बढ़ाया अनुभव

समिट के दौरान प्रतिभागियों को एक श्रीलंकाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से मिलने तथा नेपाल पर्यटन का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि के साथ संवाद का अवसर भी मिला। आयोजकों के अनुसार, इन गतिविधियों ने समिट को नेतृत्व और सीख के साथ-साथ अंतर-सांस्कृतिक संवाद का मंच बनाया। 

भारत में TURF 2027 की मेजबानी करेगा RID 3080

SEARIC की अगली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में *Rotary International District 3080* द्वारा *TURF 2027 — The Ultimate Rotaract Felicitation & Thanksgiving Ceremony* की मेजबानी की जाएगी। यह समारोह *PDRR Rtn. Rtr. Shubham Goyal और Team AURA* की यात्रा, योगदान और विरासत का सम्मान करेगा। साथ ही *PDRR Rtn. Rtr. Essaki Sekar S और Team* के Installation Ceremony के माध्यम से SEARIC नेतृत्व के अगले अध्याय की शुरुआत होगी। 

TURF 2027 में नेतृत्व, सेवा, फेलोशिप, उपलब्धियों और रोटरैक्ट वर्ष के दौरान बने संबंधों को केंद्र में रखा जाएगा। RID 3080 की मेजबानी में होने वाला यह आयोजन व्यापक रोटरैक्ट समुदाय को एक मंच पर लाने की दिशा में अगला कदम होगा।

SEARIC Summit

 

About The Author

Related Posts