Lok Adalat: तीन अक्टूबर को चेक बाउंस से संबंधित मामलों की विशेष लोक अदालत    

तीन अक्टूबर को चेक बाउंस से संबंधित मामलों की विशेष लोक अदालत    

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Cheque Bounce Lok Adalat: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनीपत के अध्यक्ष जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में 03 अक्टूबर 2026 को जिला न्यायालय सोनीपत तथा उप मंडल गोहाना, गन्नौर एवं खरखौदा न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से चेक बाउंस  से संबंधित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनीपत के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  प्रचेता सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के चेक बाउंस से जुड़े मामले न्यायालय में लंबित हैं, वे 01 अक्टूबर 2026 तक अपने संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में विचारार्थ प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में लंबित अपीलों को भी शामिल किया जाएगा ताकि पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का शीघ्र, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त कर सकें। श्री प्रचेता सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों का समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है तथा विवाद का समाधान बिना अनावश्यक देरी के हो जाता है।

About The Author

Related Posts