शिक्षा और रोजगार
संविदा सफाई कर्मचारी यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
संविदा सफाई कर्मचारी यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर पालिका परिषद कैराना में संविदा सफाई कर्मचारी यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन चुनियाना एवं महासचिव प्रवीण झंझोट के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा के जिला महामंत्री दीपक कुमार चंद्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान नामित सभासद धर्मवीर वाल्मीकि, सचिन चटोला, राजकुमार चटवाल, मनोज चुनियाना, संदीप चटवाल, रवि झंझोट, जोगिंदर, अमित चुनियाना, मनोज झंझोट और रवि आदि मौजूद रहे। सभी ने यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
दीपक कुमार चंद्रा ने कहा कि यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, हितों एवं अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनका कार्यकाल सफाई कर्मचारियों के हित में उपयोगी और जनहितकारी साबित होगा।