सेंट आरसी स्कूल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
सेंट आरसी स्कूल में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: सामाजिक संस्था लायंस क्लब शामली क्राउन के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त रूढ़िवादी परम्पराओं को समाप्त करना और महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति सशक्त व जागरूक बनाना रहा। इस पहल के तहत विद्यालय में बालिकाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड बॉक्स स्थापित किया गया। साथ ही, छात्राओं और समाज को महावारी से जुड़ी भ्रांतियों, अंधविश्वासों और झिझक से मुक्त करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रांगण में एक जागरूकता बैनर भी लगाया गया।
कार्यक्रम के दौरान लायन्स डॉ० अर्जुन वर्मा ने बताया महावारी जैसे संवेदनशील विषय पर खुलकर बात करना और स्वच्छता के साधन उपलब्ध कराना रूढ़िवादी सोच को तोड़ने की दिशा में सशक्त कदम है। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि बेटियों के सम्मान, स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। इस पुनीत सामाजिक कार्य और सेवा अभियान में लायन्स सुमेश मित्तल, प्रदीप कुमार कौशिक, राजेश मैडम, रीतू चौहान, राखी आदि ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी उपस्थित लोगों ने बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के इस अभियान की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।