IAOHNS News: आईएओएचएनएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने एसएमएस जयपुर के डा.पवन सिंघल

इंडियन एकेडेमी ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजी और हेड-नेक सर्जरी की 12वीं कॉन्फ्रेंस आयोजित

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। इंडियन एकेडेमी ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजी और हेड-नेक सर्जरी (आईएओएचएनएस) की 12वीं कॉन्फ्रेंस में सवाईमा​नसिंह अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल को भारत में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

आईएओएचएनएस के चेयरमैन पदमश्री प्रो डा.मोहन कामेश्वरन ने बताया कि नाक कान गला रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पवन सिंघल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। इस दौरान डा.सिंघल को देश  में स्नातक, स्नातकोतर चिकित्सा शिक्षा में सुधार लाने की दिशा में सुधार करने की दिशा में बेहतरीन काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन के साथ उन्हे देश में ईएनटी चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी बदलाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक सर्जरी, शोध, और नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएओएचएनएस सचिव डा.विजय कृष्णन ने बताया कि देश भर में आमजन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोगों की रोकथाम के लिए तथा सरकार की और से जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन ढंग से लागू करने पर भी काम करती है। 
डा.पवन सिंघल राष्ट्रीय न्यूरोऑटोलॉजी एसोसियेशन के पूर्व सचिव एवं अध्यक्ष, एवं राजस्थान ईएनटी एसोसियेशन के सचिव का दायित्व भी निभा रहे है। प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी निरंतर काम कर रहें है।

About The Author

Related Posts