सलाबतपुरा में पावन एमएसजी महोत्सव भंडारे की धूम, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें, कई किलोमीटर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
ढोल की थाप और भजनों की गूंज से सराबोर हुआ सलाबतपुरा, धूमधाम से मनाया जा रहा अवतार माह
Salabatpura MSG Mahotsav Bhandara Month:सलाबतपुरा (सुखजीत मान)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र्र, शाह सतनाम जी रुहानी धाम राजगढ़ सलाबतपुरा (बठिंडा) में पवित्र एमएसजी महोत्सव भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सुबह से ही पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में साध-संगत का पहुंचना जारी है। पूरा डेरा परिसर भक्ति, उत्साह और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

ढोल की थाप पर झूमी साध-संगत, भजन-शबद से गूंजा पंडाल
पावन भंडारे के दौरान कवि भजन प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं, भंडारा शुरू होने से पहले ही युवा, बच्चे और बुजुर्ग ढोल की थाप पर नाचते और भांगड़ा करते दिखाई दिए। साध-संगत पूरे उत्साह के साथ पंडाल में पहुंच रही है और पंजाबी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिल रही है।
सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें

पवित्र भंडारे में शामिल होने के लिए मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से साध-संगत पहुंच रही है। सलाबतपुरा की ओर आने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई स्थानों पर साध-संगत डेरा से करीब 4 से 5 किलोमीटर पहले ही अपने वाहन खड़े करके पैदल पंडाल की ओर बढ़ती नजर आई।

मानवता भलाई के कार्यों से मनाया जा रहा पावन अवतार माह
इस पवित्र भंडारे के अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कल्याणकारी कार्य भी किए जाएंगे। डेरा प्रबंधन की ओर से साध-संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिम्मेदार सेवादारों की ओर से यातायात, बैठने और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Comments