Sirsa Road Accident: सरसा से बड़ी खबर! सरसा-ऐलनाबाद रोड पर भीषण हादसे में 3 की मौत, 20 घायल

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर

Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। हरियाणा के सरसा जिले में सरसा-ऐलनाबाद रोड पर मलेका गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में नरमा चुगाई के लिए मजदूर सवार थे। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली ओटू से मजदूरों को लेकर मलवानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान मलेका के पास सिरसा-ऐलनाबाद रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 20-25 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में लवप्रीत (32), बलवीर कौर (60), काको (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचने की जानकारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में 3 मृतकों की पुष्टि  हुई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

About The Author

Related Posts