गुरअमनप्रीत शर्मा को श्रद्धांजलि नामचर्चा में साध-संगत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
परिवार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए किया परहित-परमार्थ
Paid Tribute: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। सचखंडवासी गुरअमनप्रीत शर्मा की श्रद्धांजलि स्वरूप निमित नामचर्चा सोमवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र, शाह सतनाम जी नगर, सरसा में आयोजित हुई। नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्यों, विभिन्न राज्यों से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादारों, आसपास के ब्लॉकों की साध-संगत और सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों ने शिरकत कर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नामचर्चा कार्यक्रम की शुरूआत सरसा ब्लॉक के प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने चेतावनी व मानस जन्म से संबंधित भजन-शब्द बोलकर साध-संगत को मनुष्य जन्म के महत्व को समझाते हुए राम-नाम का जाप करने और मानवता भलाई के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने कहा कि गुरअमनप्रीत शर्मा ने छोटी उम्र में ही सतगुरु के प्रति समर्पण भाव के साथ जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
नामचर्चा के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति, विभिन्न सच्ची समितियों, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा, एमएसजी कॉम्प्लेक्स, ट्रू शॉल कॉम्प्लेक्स, शाह सतनाम जी सुपर मार्केट, कल्याण नगर तथा सरसा ब्लॉक सहित अन्य सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं की ओर से भेजे गए शोक संदेश पढ़कर सुनाए गए। कार्यक्रम के दौरान परिवार की ओर से जरूरतमंदों और दीन-दुखियों की सहायता के लिए परमार्थ भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में साध-संगत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।