Rajasthan Railway News: रणकपुर एक्सप्रेस का मार्ग बदला, ऋषिकेश एक्सप्रेस एक घंटे रेगुलेट
जोधपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर तकनीकी कार्य के चलते दो ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Rajasthan Railway News: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज़)। जोधपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर तकनीकी कार्य के चलते दो ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी,जबकि ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 28 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग पर करीब एक घंटे रेगुलेट रहेगी। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि कुचामन सिटी-नया खारडिया के बीच ब्रिज संख्या 43 तथा उम्मेद-खारिया खंगार के बीच ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है।
इसके चलते ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर को एक ट्रिप के लिए लालगढ़-फलोदी-जोधपुर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का फलोदी स्टेशन पर ठहराव रहेगा,जबकि बीकानेर,देशनोक,नोखा,नागौर,मारवाड़ मूंडवा,मेड़ता रोड और गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस,जो 28 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, बीकानेर-गोटन रेलखंड के बीच करीब एक घंटे रेगुलेट रहेगी। यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा की योजना बनाएं।