शिक्षा और रोजगार
अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता में जसमीत ने जीता गोल्ड मेडल, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
अंडर-19 दौड़ प्रतियोगिता में जसमीत ने जीता गोल्ड मेडल, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपमंडल के गांव झरोठी के जसमीत पुत्र अजीत ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम सेक्टर 4 सोनीपत में मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भागवत स्वागत किया गया इस अवसर पर झरोठी गांव के सरपंच जोगिंदर दहिया ने विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस केवल उन्हें निखारने व मार्गदर्शन करने वाला चाहिए।
खिलाड़ी को केवल अपनी मेहनत पर ज्यादा ध्यान रखना चाहिए । हार जीत की परवाह नहीं करनी चाहिए । क्योंकि कोई भी खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है। तो उसको केवल अपना लक्ष्य निर्धारित रहना चाहिए। उसे परिणाम की चिंता नहीं करनी चाहिए। सफलता अपने आप कदम चूमेगी। कोच अंजू ने बताया कि जसमीत ने अंडर-19 में सबसे तेज दौड़ लगाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर क्षेत्र व अकादमी का नाम रोशन किया है। इस विजेता खिलाड़ी से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।