स्टेट लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

स्टेट लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया स्टेट लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में लिटल एंजल्स स्कूल  के खिलाड़ियों ने  4 स्वर्ण पदक एवं 4 रजत पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में लिटल एंजल्स स्कूल की टीम ने फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम को 6-2, 6-2 के सीधे सेटों में हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में गुरुग्राम के साथ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-6, 3-6 के स्कोर के साथ रजत पदक प्राप्त किया।

इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग में करनाल के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने 4-6, 4-6 के स्कोर से खेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस जीत के आधार पर लिटल एंजल्स स्कूल के 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।जोकि अक्टूबर माह में नई दिल्ली में स्थित त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होंगी।

 

About The Author

Related Posts