Shaheed Diwas: शहीदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

शहीदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार के निर्देशन में व डॉ. योगिता के नेतृत्व में शहीदी दिवस के अवसर पर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर राव तुलाराम व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्पेशल कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. पूनम यादव ने छात्राओं को शहीदी दिवस के महत्व तथा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी। 

शहीदी दिवस के अवसर पर इतिहास विभाग द्वारा  निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, हरियाणा के योगदान, राव तुलाराम तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर डॉ. सुषमा, डॉ. पूनम यादव, डॉ. सुमित कुमार  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना  को बढ़ावा देना था।

About The Author

Related Posts