डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल कर परिजनों तक पहुंचाया

डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल कर परिजनों तक पहुंचाया

Published On

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। Sangrur News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ब्लॉक संगरूर के सेवादारों द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की देखभाल कर उसे उसके घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में रिटायर्ड इंस्पेक्टर जुगराज सिंह संगरूर ने बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति दयनीय हालत में घराचों क्षेत्र के गाँवों में घूम रहा था। टीम द्वारा उसकी देखभाल करते हुए उसे एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर में लाया गया।

यहाँ उसे चाय-पानी और खाना खिलाया गया। उस समय व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसकी देखभाल के लिए उसे वृद्ध आश्रम बडरुखा में दाखिल करवाया गया। कुछ समय बाद हालत में सुधार आने पर पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम लक्ष्मी नारायण पुत्र सुरेश चंद मइया और निवासी दामोदरपुर, जिला मधुबनी, बिहार बताया। टीम ने गाँव के सरपंच से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि लक्ष्मी नारायण करीब 10 वर्षों से गाँव से लापता है और वह अविवाहित है। इसी दौरान बिहार निवासी रंजन यादव और कृष्णा यादव वहाँ अपने चाचा कमलेश्वरी को लेने के लिए पहुंचे।

उन्होंने लक्ष्मी नारायण को अपने इलाके का बताते हुए उसे अपने साथ घर ले जाने की बात कही। लक्ष्मी नारायण ने भी उन्हें पहचानते हुए उनके साथ जाने के लिए सहमति जताई। टीम ने उनकी सहमति से रेल टिकट और रास्ते के खर्चे का प्रबंध किया। इसके बाद उसे कार से जाखल रेलवे स्टेशन पहुंचाकर रेल के माध्यम से उसके क्षेत्र की ओर रवाना किया गया। इस दौरान उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस सेवा कार्य में प्रेमी दीक्षांत इन्सां, सतपाल इन्सां, डॉ. जगदीश इन्सां घराचों और वृद्ध आश्रम बडरुखा के प्रबंधकों का भी विशेष योगदान रहा।

About The Author

Related Posts